मुंगेर, जनवरी 8 -- मुंगेर, निज संवाददाता । शराबबंदी के बावजूद जिले में शराब का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है लोग जमकर शराब भी पी रहे हैं। जिसका नजारा बुधवार की शाम देखने को मिला। दरअसल बुधवार की शाम डीएम कार्यालय के पीछे स्थित झाड़ी से एक युवक को शराब के नशे मेंअर्द्धबेहोशी की अवस्था में देखा गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना की पुलिस ने अर्द्धबेहोशी की अवस्था में पड़े शराबी को उठा कर अस्पताल पहुंचाया। कुछ लोगों ने बताया कि उक्त शराबी नगर निगम का सफाई कर्मचारी है। हालाकि उसकी पहचान नहीं हो पाई है। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि वह थाना में नहीं हैं, लेकिन किसी शराबी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...