गाजीपुर, नवम्बर 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। डीएम अविनाश कुमार और एसपी डा. ईरज राजा ने शुक्रवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होने कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया तथा कारागार में लगाये सीसीटीवी कैमरे की संचालन व्यवस्था की भी जांच किया। कारागार चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध में पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की भी जांच की गयी। इसके बाद बारी बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। बैरकों में बन्दियों के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार में रसोई घर के निरीक्षण में प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन...