भागलपुर, नवम्बर 5 -- बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय परिसर से तुलसीपुर तक मतदाता जागरूकता मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने संयुक्त रूप से किया। रैली में सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियों, सरकारी कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने मोटरसाइकिलों के साथ भाग लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.