मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मुजफ्फरपुर के डीएम व एसएसपी से रिपोर्ट तलब की है। जिले के सकरा प्रखंड के रामपुर मनी गांव में हुई भीषण अगलगी में चार मासूम के जिंदा जलने के मामले में पीड़ितों को दिए गए मुआवजा और सुविधाओं को लेकर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट चार सप्ताह के अंदर देने को कहा गया है। इसी वर्ष 16 अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे आग लगने के कारण चार बच्चे जिंदा जल गए थे। गांव में कुल 65 घर आग से जलकर राख हो गए थे। शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली पोल पर लगे डीपी बॉक्स से निकली चिंगारी से बगल के घर में आग लगी। इसके बाद आगपास के घरों में फैलती चली गई। घर में रखे गैस सिलेंडर के फटने से आग ने भयानक रूप ले लिया था। यह भी पढ़ें- लालू परिवार को कोर्ट से बुलावा, चुनाव से पहले IRCTC घोटाले का फैसला आएगा जानकारी के मुताबिक घटना के दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.