भागलपुर, जुलाई 12 -- श्रावणी मेला में सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा सूचना केन्द्र खोला गया है। नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसएसपी हृदयकांत ने विधिवत फीता काटकर सूचना और जनसंपर्क विभाग के सूचना केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक जनसंपर्क विभाग सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। इधर, पहली बार नमामि गंगे घाट पर सहकारिता विभाग द्वारा सहकारिता मंडप खोला गया है। जिसमें विभाग के कार्य को प्रदर्शित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...