महाराजगंज, मार्च 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। होली, रमजान सहित आगामी पर्वों को लेकर डीएम अनुनय झा और एसपी सोमेंद्र मीना ने पीस कमेटी की बैठक की। शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ-साथ सबकी जिम्मेदारी है कि त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने में सहयोग करें। कार्यक्रमों का आयोजन पुलिस और प्रशासन की सहमति पर ही करें। उन्होंने होली जुलूसों और जुमे की नमाज को आपसी समन्वय से आयोजित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं ने सौहार्द का परिचय देते हुए जुमे की नमाज अपराह्न 1.00 बजे की बजाय 2.00 बजे आयोजित करने का निर्णय लिया। डीएम व एसपी को अवगत कराया, जिसके लिए डीएम व एसपी ने उनका आभार जताया। इस दौरान डीएम ने मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.