शामली, मार्च 13 -- होली और जुमे की नमाज के चलते डीएम और एसपी ने पुलिस और पीएसी बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला। बुधवार शाम जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने जनपद के कई थानों की पुलिस और पीएसी बल के जवानों के साथ होली त्यौहार और जुमे की नमाज शांतिपूर्ण कराने और जनता में सुरक्षा का भाव करने के लिए नगर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरू होकर शामली बस स्टैंड, बाजार बेगमपुरा, चौक बाजार, मेंढकी दरवाजा, बिसातियान, ईदगाह, अफगानान, मीना मार्केट, पुराना बाजार, पट्टो वाला, सराफा बाजार, जोडिया कुआं, कांधला तिराहा होते हुए पुन कोतवाली पर जाकर संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.