महाराजगंज, अक्टूबर 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दिवाली पर्व को लेकर प्रशासन सजग हो गया है। शनिवार को पटाखा फैक्ट्रियों का अभियान चलाकर निरीक्षण हुआ। डीएम संतोष कुमार शर्मा व एसपी सोमेन्द्र मीना ने फरेंदा के पिपरा विश्वंभरपुर पहुंचकर पटाखा फैक्ट्री व गोदाम का जायजा लिया। वहीं नौतनवा व निचलौल क्षेत्र में भी पटाखा फैक्ट्रियों का निरीक्षण हुआ। फैक्ट्री में अधिकृत मात्रा में ही बारुद व विस्फोटक रखने की हिदायत दी गई। पिपरा विश्वंभरपुर में डीएम पटाखा निर्माण इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था, रासायनिक पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, लाइसेंस की वैधता, अग्निशमन यंत्रों की स्थिति तथा फैक्ट्री परिसर की स्वच्छता का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संचालक को निर्देश दिया कि कार्यस्थल पर सुरक्षा दूरी, अग्निशमन उपकरण और अन्य सुरक्षा उपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.