शामली, जनवरी 5 -- डीएम और एसपी ने ऊंचागांव में निर्माणाधीन पीएसी कैंप का निरीक्षण किया। बाद में अधिकारियों ने पीएसी के जवानों के साथ नगर में पैदल मार्च किया। कैराना के ऊंचागांव में पीएसी की नई वाहिनी के लिए भवन का निर्माण तेजी के साथ चल रहा है। सोमवार शाम जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान व पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने निर्माणाधीन पीएसी कैंप का निरीक्षण किया। बाद में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पीएसी के जवानों के साथ नगर में पैदल मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों से उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर एएसपी सुमित शुक्ला, सीओ हेमंत कुमार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...