महाराजगंज, सितम्बर 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा व एसपी सोमेन्द्र मीना ने सिंदुरिया थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन नए थाने की प्रगति देखी और कार्यदायी संस्था को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बरावफात पर्व को देखते हुए दोनों अधिकारियों ने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई और साइबर अपराधों से संबंधित प्रकरणों की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया। जिलाधिकारी और एसपी ने थाने की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि साइबर क्राइम पर नियंत्रण के लिए सतर्कता आवश्यक है। साथ ही पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारीपूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन करने की हिदायत दी। निरीक्षण के समय प्रभारी निरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.