पीलीभीत, मार्च 22 -- माह के चौथे शनिवार को जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समस्याएं सुनकर उनका मौके पर निस्तारण कराने के प्रयास किए गए। समाधान दिवस में डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पाण्डेय ने थाना सुनगढ़ी में पहुंचकर जनशिकायतें सुनी। डीएम और एसपी ने थाना सुनगढ़ी में शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण कराया। जमीन सबंधी मामले होने के कारण राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। दोनों टीमों को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जमीन संबंधी शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने थाना समाधान दिवस रजिस्टर का भी अवलोकन किया। बिना अनुमति के किसी भी अधिकारी और संबधित कर्मचारी को थाना समाधान दिवस से अनुपस्थित न होने के निर्देश दिए। बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ सिटी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.