कौशाम्बी, दिसम्बर 6 -- जिले की तीनो तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम डॉ. अमित पाल एवं एसपी राजेश कुमार ने तहसील मंझनपुर में जनशिकायतों को सुना। इस दौरान आई 39 शिकायतों में पांच का मौके पर निस्तारण अधिकारीद्वय ने किया। जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए डीएम ने राजस्व से संबंधित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिया। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लंबित न होने पाए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन कराकर पात्रता की स्थिति में लाभान्वित क...