भभुआ, जनवरी 16 -- कैमूर में 13 केन्द्रों पर 18 व 21 जनवरी को आयोजित होगी अवर निरीक्षक की परीक्षा परीक्षा केंद्रों के 200 गज की परिधि में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध (युवा पेज) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा संचालित पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। यह परीक्षा कैमूर जिले के 13 केन्द्रों पर 18 एवं 21 जनवरी को ली जाएगी। डीएम नितिन कुमार सिंह व एसपी हरिमोहन शुक्ला ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में पुलिस तथा प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सभी 13 परीक्षा केन्द्रों पर 23997 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। भभुआ के 10 व मोहनियां के तीन केंद्रों पर दोनों दिन दो-दो पालियों में...