हरिद्वार, जुलाई 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मेला सकुशल संपन्न होने पर हरकी पैड़ी से जल ले जाकर कनखल के दक्ष महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बुधवार को श्रावण शिवरात्रि पर जलाभिषेक के साथ ही कांवड़ मेला संपन्न हो गया। इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मां गंगा और भगवान शिव की कृपा से कांवड़ मेला सकुशल संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कांवड़ मेले में सवा चार करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए। कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया। कहा कि स्थानीय लोगों का भी इसमें सहयोग मिला। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सरकार के निर्देशन में पुलिस और प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण कांवड़ मेले को संपन्न कराया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.