बुलंदशहर, सितम्बर 20 -- शनिवार को जिलाधिकारी श्रुति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने तहसील क्षेत्र के ग्राम बिहटा निवासी पद्मश्री भारत भूषण त्यागी के कृषि फार्म पर जैविक विधि से की जा रही खेती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पदमश्री भारत भूषण त्यागी ने बताया कि उनके फार्म पर गन्ना, हल्दी, शकरकंदी, भिंडी, अरबी और बैंगन सहित कई तरह की फसलें पूरी तरह से जैविक पद्धति से उगाई जा रही हैं। उन्होंने फसल उत्पादन की तकनीक, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के उपाय और जैविक खेती की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। डीएम ने मौके पर मौजूद कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के अधिक से अधिक किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत भूषण त्यागी जैसे प्रगतिशील किसानों के अनुभव और नवाचारों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.