दरभंगा, मार्च 11 -- दरभंगा। डीएमसीएच में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब मरीजों के लिए सर्जरी विभाग में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी जल्द उपलब्ध हो जाएगी। अस्पताल को लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के लिए नई मशीन उपलब्ध करा दी गई है। मशीन के जल्द से जल्द संचालन के लिए अधीक्षक डॉ. शीला कुमारी और उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुराने सर्जिकल भवन से जीओटी-तीन को न्यू सर्जिकल बिल्डिंग में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। न्यू सर्जिकल भवन में ट्रांसफर होने के बाद वह जीओटी-एक में परिवर्तित हो जाएगा। इस ओटी में मरीजों को लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा मिलने लगेगी। उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की। बता दें कि डीएमसीएच में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी पिछले पांच वर्षों से ठप है। पूर्व में सर्जरी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.