संवाद सूत्र, जनवरी 27 -- बिहार के दरभंगा स्थित डीएमसीएच मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह घटना डीएमसीएच के खेल मैदान परिसर स्थित आरजी-2 छात्रावास की है। शव को देखते ही छात्रावास में रह रहे मेडिकल छात्रों के बीच अफरातफरी मच गई। छात्रों ने इस बात की सूचना बेंता थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने पंखे से लटके हुए शव को नीचे उतारा। प्रथमदृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतक शख्स एक मर्डर केस में आरोपी था और पुलिस के डर से घर से भागकर यहां आया हुआ था। मृतक की पहचान वैशाली जिला अंतर्गत काजीपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर पिपरा पानापुर गांव के रहने वाले अवधेश प्रसाद यादव के 45 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रूपेश एक बच्चे का अपहरण कर हत्या के मामले में आरोपी था। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.