नई दिल्ली, जनवरी 25 -- TVK के महासचिव आदव अर्जुन ने रविवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने महाबलीपुरम में पार्टी के राज्य और जिला स्तर की विचार-विमर्श बैठक को संबोधित करते हुए कहा, 'टीवीके के पास द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK), ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) और वीसीके में स्लीपर सेल मौजूद हैं।' उन्होंने सीधे डीएमके अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को संबोधित करते हुए कहा, 'हमारे पास आपके कैबिनेट में भी स्लीपर सेल है। हमारे पास एआईएडीएमके और यहां तक कि वीसीके में भी स्लीपर सेल हैं।' यह भी पढ़ें- 'उंगली पर लगने वाली अमिट स्याही बताती है कि..', मतदाता दिवस पर क्या बोले PM मोदी आदव अर्जुन ने आगे कहा कि टीवीके नेता विजय के पास डीएमके और एआईएडीएमके दोनों दलों के सदस्यों में समर्थक हैं, जो पार्टी की ताकत को दर्शाता है। उन्होंने दा...