गोड्डा, जनवरी 9 -- गोड्डा, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में डीडीसी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान डीडीसी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, भवन निर्माण, कौशल विकास, आजीविका संवर्द्धन, पोषण सहित अन्य आधारभूत संरचना से संबंधित डी०एम०एफ०टी० योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि डी०एम०एफ०टी० की योजनाएं खनन प्रभावित क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी हैं, अतः इन योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने, स...