बांका, जनवरी 20 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत सातवें निश्चय "सबका सम्मान-जीवन आसान (ईजी ऑफ लिविंग)" के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने के क्रम में जिला प्रशासन, बाँका द्वारा सोमवार से पूरे जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले के आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की कठिनाई अथवा असुविधा का सामना न करना पड़े। डीएम के निर्देश पर सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारियों ने आए हुए लोगों की समस्याओं को सुना तथा उसके निदान के लिए आश्वासन दिया। हांलाकि प्रथम दिन होने के कारण कुछ कार्यालयों में लोग जानकारी के अभाव में पहुंच नहीं पाए जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.