बुलंदशहर, जुलाई 20 -- अनूपशहर। डीएम श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने तहसील परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधा रोपण कर आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने का आह्वान किया। तहसील परिसर में डीएम श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से चक्रेसिया, गुटेल, कनेर का पौधा लगाया। डीएम श्रुति ने कहा कि पौधारोपण आपके समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पृथ्वी को अगर बचाना है तो वृक्षों को बचाना होगा। पौधा लगाकर उसे संरक्षित करना आवश्यक है। ऐसे में हम हरित आवरण को बढ़ाएंगे। जिससे पर्यावरण पर आने वाला खतरा कम होगा। जीवन हरियाली मिशन में गिरते हुए भू जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। सब लोग मिलकर हरित आवण को बढ़ाएं एवं पर्यावरण को बचाने में अपनी सहभागिता निभाएं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि मानव ने प्रकृति का दोहन कर पर्यावरण संतुलन की विकट स...