प्रयागराज, जनवरी 6 -- प्रयागराज। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के अंबाला सेक्शन में ट्रैक सुरक्षा के लिए सतर्कता और आधुनिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल का उल्लेखनीय उदाहरण सामने आया है। सुरक्षा टीम ने इलास्टिक रेल क्लिप्स (ईआरसी) की चोरी में संलिप्त एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। समय रहते की गई इस कार्रवाई से संभावित बड़े रेल हादसे को टाल दिया गया। यह पूरा अभियान प्रयागराज ईडीएफसी के सुरक्षा जीजीएम आशीष मिश्रा के नेतृत्व में संचालित किया गया। टीम ने महज 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का सफल खुलासा करते हुए उत्कृष्ट समन्वय, तत्परता और निर्णायक क्षमता का परिचय दिया। दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में ईडीएफसी, अंबाला यूनिट के अंतर्गत न्यू जरौड़ा नारा-न्यू मंसूरपुर सेक्शन में ईआरसी चोरी की लगातार घटनाएं सामने आ रही थीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.