रामगढ़, फरवरी 10 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू के रेलवे डीजल शेड में चल रहे पतरातू क्षेत्र का प्रसिद्ध शमशेर जंग मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट को फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। आयोजित इस 37 वें शमशेर जंग फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें घाटों और रामगढ़ के बीच खेला गया। फाइनल मैच में डीएफए रामगढ़ की टीम 2-1 गोल से घाटो की टीम को हराकर फाइनल मैच की शील्ड पर कब्जा जमा लिया। साथ ही शमशेर जंग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच का मुख्य अतिथि सीएमपी हाजीपुर के केएन सिंह यादव, विशिष्ठ अतिथि स्वर्गीय शमशेर जंग की बहन सरोज राजवाड़े, शमशेर जंग के पुत्र गौरव जंग,कमेटी के अध्यक्ष और मंडल यांत्रिक अभियंता अनिल कुमार सिंह, सचिव सह मंडल विद्युत अभियंता निशांक पटेल सहित अन्य रेलवे अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दोनों टीम...