सोनभद्र, अक्टूबर 14 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र में यूरिया के बाद डीएपी को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है। आक्रोशित किसानों ने सोमवार को घोरावल तहसील का घेराव किया। उपजिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी की उपलब्धता कराए जाने की मांग की। इस दौरान किसानों ने बताया कि इस समय क्षेत्र में रवी की फसल सरसों, मटर ,तीसी, मसूर, चना इत्यादि की खेती तेजी से हो रही है, लेकिन साधन सहकारी समितियों पर डीएपी के अभाव के कारण रवी की खेती प्रभावित हो रही है। आलम यह है कि साधन सहकारी समिति सिरसाई पर 28 गांव के लगभग 3000 समिति के सदस्य किसान हैं। लेकिन मात्र 300 बोरी डीएपी उर्वरक पहुंचने पर किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया। किसानों ने मांग किया कि पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध करा...