बांका, जून 28 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता संबंधन प्राप्त व गैर संबंधन प्राप्त विषयों को लेकर वर्षों से विवादों में रहने वाले स्थानीय डीएन सिंह महाविद्यालय की गुत्थी अब सुलझ गई है। शिक्षा विभाग ने कला संकाय के कुल 9 वहीं विज्ञान संकाय के कुल 5 विषयों को संबंधन प्रदान कर दी है। सरकार के उप सचिव अमित कुमार पुष्पक ने तिलकामांझी विश्वविद्यालय के कुल सचिव को पत्र देकर सत्र 2025-29 तक स्थाई संबंधन प्रदान कर दिया है, हालांकि कुछ शर्तों पर संबंधन दी गई है। बहरहाल कथित रूप से गैर संबंधन प्राप्त विषयों के शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। इधर इस निर्देश के बाद संबंधन प्राप्त शिक्षकों व कथित रूप से गैर संबंधन प्राप्त शिक्षकों के बीच जारी गुटबाजी व विवाद पर भी फिलहाल विराम लग गई है। शुक्रवार को महाविद्यालय के शिक्षकों खासकर कला संकाय व विज्ञान संकाय के...