बांका, अक्टूबर 9 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन के डीएन सिंह महाविद्यालय में कथित रूप से असंवैधानिक बहाली का मामला लगातार विवादों से घिरता जा रहा है। कॉलेज के तृतीय वर्गीय कर्मचारी कन्हैया लाल सिंह ने मंगलवार को हस्ताक्षर उक्त आवेदन देकर महाविद्यालय के शासी निकाय पर गलत बहाली करने का आरोप लगाया था। बुधवार को उनके द्वारा भूख हड़ताल पर जाने का लिखित आवेदन दिया गया है। कन्हैया लाल सिंह ने कहा है कि बगैर विज्ञापन निकाले ही बहाली कर दी गई। भूमि दाता सहित अन्य लोगों को भी नहीं जानकारी दी गई। गुपचुप तरीके से प्रभारी प्रधानाचार्य सहित सचिव व अन्य शासी निकाय के सदस्यों को मैनेज कर बहाली कर ली गई है। इस बहाली को अगर रद्द नहीं की गई तो आगे 9 अक्टूबर से भूख-हड़ताल की जाएगी। इधर प्रभारी प्राचार्य डॉ महेंद्र प्रसाद सिंह ने कॉलेज के उक्त कर्मचारी स...