कौशाम्बी, फरवरी 1 -- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत 339.10 लाख की लागत से निर्मित कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया। इसके अलावा ब्लॉक परिसर मंझनपुर में सरस हाट का शुभारंभ कर 20 स्वयं सहायता समूहों को दुकानों का आवंटन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन करने के बाद मंझनपुर ब्लॉक पहुंचे डिप्टी सीएम ने सरट हाट का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने रानी महिला स्वयं सहायता समूह, शारदा महिला स्वयं सहायता समूह, गौरी महिला स्वयं सहायता समूह, चारिका महिला स्वयं सहायता समूह, नारी शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह, शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह एवं राधे महिला स्वयं सहायता समूह सहित कुल 20 स्व...