मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रिश्वत लेने के मामले में जेल में बंद जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ) सुधीर कुमार को दो दिन पुलिस रिमांड पर लेकर निगरानी अधिकारी पूछताछ करेंगे। इसके लिए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को गुरुवार को उत्तर बिहार विशेष निगरानी न्यायालय से आदेश मिल गया है। निगरानी डीएसपी मिथिलेश कुमार ने न्यायालय में चार दिन की पुलिस रिमांड की अर्जी दी थी, जिसपर सुनवाई के बाद कोर्ट ने दो दिन की रिमांड मंजूर की। निगरानी विभाग की टीम ने बीते तीन जनवरी को मुजफ्फरपुर के जिला कृषि पदाधिकारी को जगदीशपुरी स्थित निजी आवास पर 19 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। वह साहेबगंज में तैनात आत्मा के तकनीकी सहायक हथौड़ी गांव के डकरामा गांव निवासी संतोष कुमार से घूस लेते पकड़े गए थे। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने सुधीर कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.