अयोध्या, मई 27 -- मवई, संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्रा ने सोमवार को मवई ब्लॉक परिसर में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भंडार में धान की विभिन्न प्रजातियों का स्टॉक मिला। इनमें बीपीटी5204 की नौ कुंतल, पंत धान 24 की 15 कुंतल, नरेंद्र 2065 की 10.20 कुंतल और सियाट-4(सांभा मंसूरी)की 30 कुंतल मात्रा शामिल है। इसके अलावा ढैंचा का बीज अनुदान पर उपलब्ध है। जिला कृषि अधिकारी ने मौजूद किसानों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने समय पर नर्सरी लगाने की सलाह दी। साथ ही बीज शोधन और जैव कल्चर के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को लाइन में बुवाई करने का भी सुझाव दिया। मिश्र ने बताया कि किसान राजकीय कृषि बीज भंडार मवई गोदाम से ट्राइकोडर्मा से भूमि व बीज शोधन कर नर्सरी डालें जिससे किसान भाई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.