मुंगेर, फरवरी 11 -- तारापुर,निज संवाददाता। 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख अश्वनी राज, अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर की प्रभारी उपाधीक्षक डा. बिंदु कुमारी, अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय तथा बीसीएम पूनम कुमारी ने डीईसी की तीन एवं एलबेंडाजोल की एक गोली का सेवन कर किया। इस अवसर पर प्रभारी उपाधीक्षक डा. बिंदु कुमारी ने उपस्थित लोगों को फाइलेरिया रोग से बचाव, समय पर दवा सेवन तथा इसके महत्व के प्रति जागरूक किया। प्रमुख अश्वनी राज ने कार्यक्रम के तहत निर्धारित आयु वर्ग के सभी लोगों को डीईसी एवं एलबेंडाजोल की दवा अवश्य सेवन कराने पर बल दिया। अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय ने बताया कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.