बगहा, फरवरी 12 -- मझौलिया,एक प्रतिनिधि तिरूवाह क्षेत्र में अवस्थित गवर्नमेंट उर्दू मिडिल स्कूल गढ़वा भोगाडी में गुरुबार के दिन स्मार्ट क्लासेज का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार रवींद्र ,माध्यमिक शिक्षा की डीपीओ गार्गी कुमारीं, मध्यान भोजन की डीपीओ कुमकुम पाठक ,एचएम दुर्योधन बैठा ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। डीईओ ने स्मार्ट क्लास को समय की मांग बताया और छात्र छात्राओं को डिजिटल शिक्षा ग्रहण करने की बात कही।उन्होंने कहा कि छात्र छात्राए डिजिटल क्लास कर अपने शैक्षणिक स्तर को बढ़ा सकते है।यही कारण है कि सरकार डिजिटल एजुकेशन पर अधिक ध्यान दे रही है।समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के एचएम दुर्योधन बैठा ने की ।उन्होंने आगत अतिथियों का स्वागत किया।आगत अथितियों ने विधायल के छात्र छात्राओं द्वारा प्रदर्शित स्काउट एंड गाइड के परेड का निरीक्षण ...