धनबाद, मार्च 2 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि डीईओ अभिषेक झा ने बरारी उत्क्रमित हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक व एक शिक्षक के ऊपर लगे कदाचार कराने के आरोप की जांच की। शनिवार को विद्यालय पहुंचकर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को देखा। मौजूद दंडाधिकारी और शिक्षकों से भी जानकारी ली। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष शबनम परवीन ने परीक्षा में कदाचार कराने की शिकायत डीसी से की थी। शिकायत के आलोक में वे जांच करने पहुंचे थे। जांच के दौरान कुछ लोग हंगामा करने लगे। हंगामा के बाद जोड़ापोखर पुलिस पहुंच गई। स्कूल अध्यक्ष शबनम का आरोप है कि स्कूल में जैक आयोजित परीक्षा में इंटर साइंस परीक्षा में केंद्र अधीक्षक एवं एक वीक्षक ने कदाचार कराया है। शबनम ने लिखित शिकायत की है। लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि 11 फरवरी से आयोजित जैक इंटर साइंस की परीक्षा में केंद्राधीक्षक एवं वीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.