मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) निदेशक अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को सभी प्रखंडों को पत्र लिखकर पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के उन लाभुकों की सूची मांगी है, जो योजना में सूचीबद्ध होने के बाद से गायब है। इन लाभुकों में कई ने पहली या दूसरी किस्त की राशि उठा ली है। उसके बाद उनका अता पता नहीं चल पा रहा है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में 6 फरवरी को प्रकाशित खबर 'आवास राशि लेकर 387 लाभुक लापता, विभाग ढ़ूढ़ रहा अता पता' पर संज्ञान लेने हुए यह आदेश दिया गया है। डीआरडीए निदेशक ने लाभुकों का अता पता नहीं चलने को काफी गंभीर बताया। कहा कि इसको लेकर सभी बीडीओ से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगने का निर्देश आवास शाखा के प्रभारी को दिया गया है। इस रिपोर्ट में लाभुक का नाम, पता और उनको योजना के लिए दी गई आई...