दरभंगा, अप्रैल 19 -- दरभंगा। डीआरडीए व औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पूर्व चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता बैद्यनाथ झा का निधन गत गुरुवार की की देर शाम मुम्बई में हो गया। 90 वर्षीय श्री झा काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके लक्ष्मीसागर स्थित निवास पर विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू, सचिव प्रो. जीवकांत मिश्र, मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा, प्रो. चंद्रशेखर झा बूढ़ाभाई आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. बैजू ने उनके निधन को विधि एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके निधन से एक कर्तव्यनिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी को हमने खो दिया। वे अपने व्यवहार से न सिर्फ हर किसी का दिल जीतने में माहिर थे, बल्कि सामाजिक कार्यों के प्रति उनका समर्पण सराहनीय और अनुकरणीय था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.