चक्रधरपुर, जनवरी 21 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों पर डीआरएम तरुण हुरिया से चर्चा की। मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम से कई मांगें रखी। मांगों में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन में कर्मचारियों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था, ट्रेन टिकट निरीक्षकों के लिए अस्थाई रेस्ट रूम की व्यवस्था, बंडामुंडा में पानी टंकी लिकेज और क्रिकेट स्टेडियम की समस्या का निराकरण, ओटीटीए का भुगतान जल्द करने, डांगोवापोसी के रनिंग कर्मचारियों का एडमिनिस्ट्रेटिव ग्राउंड में ट्रांसफर की समस्या का समाधान करने की मांग की। इसके अलावा सीनी, राउरकेला, बंडामुंडा, झारसुगुड़ा, टाटा, आदित्यपुर इत्यादि लॉबियों में ट्रांसफर के लिए ऑप्शन फॉर्म की...