चक्रधरपुर, सितम्बर 21 -- चक्रधरपुर । चक्रधरपुर रेल मंडल में डीएमई ईएन एचएम के तात्वधान में चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को चक्रधरपुर क्रेंदीय विद्यालय के पास वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया, सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी, एडीआरएम विनय कुजूर, सीनियर डीपीओ डॉ ऋषभ सिन्हा, सीनियर डीईएन कॉर्डिनेशन राम प्रताप मीणा, एईएन राजीव रंजन, डी एम ई पी के मिश्र सहित तमाम विभाग के आलाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में भारत स्काउट एंड गाइड के कैडेटों ने भी मैदान के एक बड़े हिस्से में फलदार और छायादार पौधे लगाए। इस अवसर पर डी आर एम तरुण हुरिया ने कहा कि पौधारोपण हम सब की जिम्मेदारी है। इससे धरती माता को लाभ होता है वही हम सब को भी हरियाली और स्वास्थ्य वातावरण प्राप्त होता है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.