लखनऊ, फरवरी 14 -- आरआई यानी राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने शनिवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर 2.45 करोड़ रुपये का हाईड्रोपोनिक वीड पकड़ा है। मुम्बई के रहने वाले तस्कर को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम अचानक अमौसी पहुंची थी। यहां बैंकॉक से लखनऊ आने वाली फ्लाइट एफडी 146 जैसे ही उतरी इमिग्रेशन के आगे एक यात्री को रोककर पूछताछ की गई। उसके लगेज में कपड़ों के बीच हाइड्रोपोनिक वीड के पैकेट छिपे हुए थे। इनका कुल वजन सात किलो था। मुम्बई निवासी बशीर शेख को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.