पटना, सितम्बर 18 -- राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने लुप्तप्राय वन्यजीवों के अंगों की तस्करी मामले का भंडाफोड़ किया है। डीआरआई की एक टीम ने ताजा शिकार की गई तेंदुए की खाल और हाथा जोड़ी (छिपकली की एक प्रजाति की प्रजनन ग्रंथि) के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों व्यक्ति साधु वेश में घूम रहे थे। डीआरआई सूत्रों के मुताबिक बरामद चीजों को वन विभाग को सौंप दी गयी है, जिनके द्वारा इस संबंध में अलग से केस दर्ज कराया गया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति हिमाचल प्रदेश के बताये जाते हैं, जिनको पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। इनमें एक का नाम विक्की बताया जाता है। डीआरआई के मुताबिक इस तस्करी नेटवर्क के अन्य लिंक और गहरी साजिशों का पता लगाने के लिए तस्करों को अलग से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक डीआरआई को वन्यजीव तस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.