बिजनौर, मार्च 8 -- बिजनौर। डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी ने आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपंन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शनिवार को मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज जी ने बिजनौर पुलिस लाइन का दौरा किया। उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीआईजी मुनिराज जी ने पुलिस अधिकारियों को त्योहारों पर सर्तकर्ता बतरने, होली जुलूसों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने, सीसीटीवी से निगरानी रखने, ड्रोन कैमरों से नजर रखने व कलस्टर के मुताबिक डयूटी लगाने व अपराधियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी अभिषेक झा, एएसपी सिटी संजीव बाजपेई, एएसपी ग्रामीण राम अर्ज, एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मर्च्याल, सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.