मऊ, अक्टूबर 12 -- मऊ, संवाददाता। आगामी धनतेरस, दीपावली, छठ पर्व को सकुशल सम्पन्न करने को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र (डीआईजी) सुनील कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभाकक्ष में कानून-व्यवस्था की समीक्षा किया। डीआईजी ने निर्देशित किया कि अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाए। कानून का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएग। डीआईजी ने अपराध समीक्षा बैठक के साथ ही मिशन शक्ति 5.0 अभियान की प्रगति को लेकर भी समीक्षा किया। डीआईजी ने निर्देशित किया कि छोटी-छोटी घटनाओं पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई किया जाए। गंभीर घटना कारित होने पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया जाए। जनशिकायतों और आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण किया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक इलामारन, अपर पु...