अमरोहा, अप्रैल 8 -- डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी सोमवार को अमरोहा पहुंचे। पुलिस कार्यालय पर गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उनके द्वारा पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी शाखाओं का निरीक्षण कर संबंधित शाखा प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए। कमियां मिलने पर सुधार की हिदायत दी। डीआईजी ने कार्यालय से संचालित वाचक कार्यालय, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, डीसीआरबी, शिकायत प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया एवं विशेष जांच प्रकोष्ठ आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखाओं में नियुक्त सभी पुलिस कर्मियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही शाखाओं में अभिलेखों के रख-रखाव को चेक किया तथा साफ-सफाई रखने और राजकीय कार्य समय से संपादित करने की बात कही। इसके अलावा जनशिकायत व आईजीआरएस शाखा को जनशिकायती प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.