हापुड़, अप्रैल 25 -- मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने जनपद में तैनात 91 मुख्य आरक्षी (नागरिक पुलिस) का जनपदो में निर्धारित समयावधि पूर्ण होने पर जनपद बागपत, बुलंदशहर और मेरठ के लिए स्थानान्तरण किया गया है । जनपद हापुड़ से कुल 91 मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस का स्थानान्तरण किया गया है। जिसमे 31 मुख्य आरक्षी को मेरठ, 59 को बुलंदशहर एवं 01 को बागपत स्थानांतरित किया गया है तथा जनपद हापुड़ के लिए जनपद मेरठ से 44 एवं जनपद बुलंदशहर से 70 मुख्य आरक्षी को स्थानांतरित किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा स्थानान्तरित किए गये मुख्य आरक्षी को आवंटित जनपदो के लिए रवाना करने के एसपी को निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...