प्रयागराज, जून 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी पुलिस में 32 वर्षों की निष्कलंक और समर्पित सेवा के उपरांत उप महानिरीक्षक रेलवे राहुल राज प्रयागराज को रविवार को सेवानिवृत्ति की पूर्व संध्या पर एक गरिमापूर्ण समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर एडीजी जीआरपी प्रकाश डी, आरपीएफ और उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहुल राज की दीर्घकालिक सेवाओं और नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राहुल राज ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ किया। रेलवे सुरक्षा बल और राज्य रेल पुलिस के बीच समन्वय और कार्यक्षमता बढ़ाने में उनके प्रयास सदैव याद किए जाएंगे। महाकुम्भ के दौरान उन्होंने अपनी सेवाएं दीं। राहुल राज ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.