खगडि़या, जुलाई 1 -- खगड़िया । नगर संवाददाता बेगूसराय डीआईजी आशीष भारती के निर्देश पर खगड़िया जिले में चलाए गए 28 व 29 जून को समकालीन अभियान के दौरान विभिन्न कांडों के फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। डीआईजी ने बताया कि इस दौरान 49 फरारी व वारंटी गिरफ्तार किए गए। जबकि 65 वारंट का निष्पादन किया गया। वहीं 66 अजमानतीय वारंट का भी निष्पादन किया गया। दो दिनों में 11 कुर्की के मामले के निष्पादन हुआ। वहीं 39 इश्तेहार भी फरारियों के घरों पर चिपकाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.