बांदा, नवम्बर 8 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली के गायत्री नगर में मारपीट करने व धमकाने वाले दबंगों के खिलाफ दो माह बाद डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित शीतल वर्मा ने बताया कि आठ सितंबर को रात लगभग नौ बजे मोहल्ले मोहल्ले के कमलेश, विमलेश तमंचा लिए, भुल्लूराम सब्बल और कलावती, उर्मिला व रेखा डंडे लेकर आए। उसे व मां को बुरी तरह पीटा। कलावती ने दो बीघा जमीन बेचकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, पर रिपोर्ट नहीं दर्ज की। बाद में डीआईजी के आदेश पर तीन महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमला व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...