मेरठ, जनवरी 6 -- डीआईओएस कार्यालय में सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब पुरानी पेंशन योजना का लाभ न मिलने से आहत एक शिक्षक ने आत्मदाह का प्रयास किया। शिक्षक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया यह देखते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों, शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। शिक्षक तिलकचंद महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, अरनावली में कार्यरत हैं। शिक्षक का आरोप है कि उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया 2005 से पहले की होने के बावजूद उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। कई माह पहले फाइल तैयार कर डीआईओएस कार्यालय में जमा की थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही थी। सोमवार को घटना के समय डीआईओएस कार्यालय में ठकुराई गुट के शिक्षक संघ पदाधिकारी जेडी कार्यालय में थे। उन्होंने शिक्षक को आत्मघाती कदम उठाने से रोका और मामले को वरिष्ठ अध...