गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर। गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन का खतरा सबसे अधिक है। इससे कई तरह की शारीरिक दिक्कतें हो सकती है। बचाव के लिए एम्स के डॉक्टरों ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी खास में ओआरएस की जानकारी दी। सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मोहन दीक्षित ने ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) को जीवन रक्षक घोल बताते हुए इसे बच्चों के साथ सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद बताया। कहा कि दस्त, उल्टी या अत्यधिक पसीना आने की स्थिति में ओआरएस का सेवन हर हाल में करें। इससे शरीर में तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी नहीं होती है। डॉ. प्रदीप खरया ने बच्चों में दस्त और उल्टी के दौरान तत्काल ओआरएस देने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट जय शंकर मिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.