सुपौल, मार्च 13 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के लक्ष्मीपुर हरिहरपट्टी सीमा पर स्थित डिहवार बाबा स्थान में बुधवार को बाबा धर्मराज अखिल भारतीय भ्रमणशील धर्म यज्ञ भगैत महासम्मेलन का 66वां वार्षिक महाधिवेशन एवं विष्णु यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 251 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली कलशयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान बाबा धर्मराज के जयकारों से इलाका गुंजायमान हो गया। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं गैड़ा नदी घाट पहुंची, जहां मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया। इसके बाद पुन: कलश यात्रा में शामिल महिलाएं यज्ञ स्थल पर पहुंची। जिला सचिव जागेश्वर यादव और आयोजन कमेटी के कोषाध्यक्ष दीप नारायण यादव ने बताया कि 48 घंटे का जिला स्तरीय भगैत महासम्मेलन सह विष्णु यज्ञ में रामायण पाठ, जाप सहित कई अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.