देहरादून, जनवरी 2 -- देहरादून। डिस्पेंसरी रोड स्थित पुरानी बिल्डिंग के बेसमेंट के कबाड़ में गुरुवार रात को आग लग गई। आग आसपास फैल पाती इससे पहले पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने काबू पा लिया। धारा चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि दोपहर को केसी सेंटर के बेसमेंट से लोगों ने तेज धुआं निकलता देखा। सूचना पर पुलिस और अग्शिनम विभाग की टीम फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग में कोई व्यक्ति या पशु चपेट में नहीं आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.