मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- -गूगल पर फिशिंग वेबसाइट के चक्कर में फंसे व्यवसायी ने दर्ज कराई एफआईआर -मुजफ्फरपुर साइबर थाने की पुलिस कर रही मामले में बैंक खातों के आधार पर जांच -व्यवसायी ने कोल्ड ड्रिंक्स का डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए ऑनलाइन किया था आवेदन मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कोल्ड ड्रिंक्स की एक नामी कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए गूगल पर फिशिंग वेबसाइट के चक्कर में शहर के दो व्यवसायी फंस गए। साइबर शातिरों ने दोनों से 14.13 लाख रुपये की ठगी कर ली है। इस संबंध में दोनों ने संयुक्त हस्ताक्षर से आवेदन देकर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। आईओ ने बताया कि गायघाट थाना के मैठी निवासी राजेश कुमार ठाकुर और आमगोला पंखाटोली निवासी मोहित कुमार से ठगी की गई है। व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.